Wednesday, 27 August 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष !

संघ के 100 साल youtube.com 


संघ सौ वर्षों से चला आ रहा एक नारा है,

संघ भारत माता के आँचल का तारा है। 🌟

संघ के चलने का प्रयोजन भारत है,

संघ का सपना — "विश्वगुरु हो भारत" है। 🇮🇳


संघ श्रद्धेय बाल गंगाधर तिलक के सपनों की अभिलाषा है,
संघ गुरुजी गोलवलकर के चिंतन का उजियारा है। 🔥
संघ वीर सावरकर के तेजस्वी उपदेशों की माला है,
संघ डॉ. हेडगेवार के तप और त्याग की ज्वाला है। 🙏

संघ बारह सौ मासों के बलिदानों की गाथा है,
संघ असंख्य स्वयंसेवकों के द्वारा आपदा में पड़े जीवन का सहारा है। 💪

संघ आशा है एक सशक्त, सुंदर,निर्भीक भारत का!

संघ भरोसा है भारत के नूतन सृजन का 

संघ अटल है — माँ भारती का सच्चा सेवक है,
संघ आडवाणी-मोदी जैसे नेताओं का सुपोषक है। 🌿संघ  माली  है राष्ट्र निर्माताओं के उपवन का !

विद्यालय है तप त्याग और अनुशासन का  !!

संघ इतिहास की गलतियों से उपजी एक सीख है,
बाबर जैसों की बर्बरता पर जाग्रत खीज है। ⚔️
संघ वीर शिवाजी, महाराणा, पृथ्वीराज के घावों का मरहम है,
संघ कोटि-कोटि स्वयंसेवकों के गौरवशाली राष्ट्र का परचम है। 🚩

संघ स्वामी विवेकानंद और दयानंद का दिया हुआ प्रकाश है,
संघ कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण का अमर उपदेश है। ✨
संघ हनुमान जी का रावण को दिया साहसिक संदेश है,
संघ है लक्ष्मण-रेखा, राम प्रताप और अंगद का अडिग शरीर है। 🛡️


संघ है तो भारत को विश्वास है,

युगपुरुषों से इसकी गोद आबाद है।
संघ है तो भारत को सच्चा नेतृत्व मिलेगा,
संघ है तो पुलवामा का उत्तर — ऑपरेशन सिंदूर मिलेगा। 🕊️

संघ है तो भारत के हित की बात होगी,
संघ है तो सबके हित की विचारधारा होगी।
संघ है तो समाज का निर्माण मिलेगा,
संघ है तो एक दिन फिर भारत को
"सोने की चिड़िया" का नाम मिलेगा। 🕊️✨

संघ इस युग में सनातन के वृक्ष की जड़ों में पड़ी खाद है,
संघ है तो राष्ट्रनिर्माण एक प्रण, निष्काम कर्म और तपसाध है।

संघ है राष्ट्र का नवचेतन, संस्कृति का आधार,

संघ है माँ भारती की सेवा का पावन द्वार। 🌺


2 comments:

COMMENT

Featured post

मै कौन हुआ ?

मैं की खोज part  1  मै कौन हुआ ?  © amit kr pandey मै कौन हुआ ? मै कौन हुआ ?  है सवाल ये तेरा -मेरा। है सवाल ये कल का - आज क...