Monday 19 September 2016

अब और नहीं !!

#Enough silence kills the soul
हाथों में गीता लिए फ़िरते हो क्यों
जब डरना है परमाणु से !!
"आत्मा अजर अमर है" कहते हो क्यों
जब सहम जाते हो शैतानों से

कृष्ण ने गीता नहीं सुनाई
राजनीती पे भेंट चढ़ जाने को
कृष्ण ने गीता नहीं सुनाई
भजन बना गुनगुनाने को !!

गीता  धर्म शास्त्र नहीं
सिर्फ़ शांति से जीने वालों का
गीता मार्गदर्शक भी है
अकुलाई मानवता का !!

पीढ़ियाँ गुज़र गईं ,सदियाँ बदल गईं
बाहरी आक्रमणकारीयों से मातृभूमि लहूलुहान हुई
उनकी फेकी चिंगारियों से कब तक अपने घर को जलने देंगे
क्या उन लपटों को बुझा बुझा कर ही सुख से घर में बैठेंगे ??

क्या सिर्फ राम का मंदिर हम बनवायेंगे??
या , उनका गौरव आगे भी ले जायेंगे
अगर घर में घुस कर मार न पाए
ख़ाक रामभक्त कहलायेंगे !!

क्या हर हर महादेव का
केवल जयकारा ही हम लगाएंगे?
या नेत्रों में क्रोध भरकर 
दुश्मन को लहकायेंगे??

प्रश्न नहीं है सत्ता से सिर्फ
प्रश्न है पुरे भारतवासी से
जीने का यही ढंग रहा तो
दफ्न हो जाओगे  कश्मीर की घाटी में !!

क्रुद्ध कर,युद्ध कर..... on all fronts...millitary.... economic, diplomatic....  social...whatever....

Our Development also kills Pakistan and china everyday..... We will kill... but we will not become a Rouge nation like Pakis....

©अमित कुमार पाण्डेय
amit kumar pandey

Avenged on 29.09.16 #modi punishes pak #surgical strike

1 comment:

COMMENT

Featured post

मै कौन हुआ ?

मैं की खोज part  1  मै कौन हुआ ?  © amit kr pandey मै कौन हुआ ? मै कौन हुआ ?  है सवाल ये तेरा -मेरा। है सवाल ये कल का - आज क...