Tuesday, 20 October 2026

विजयादशमी की बधाई 🙏🚩 बधाई हो आपको! आपके विजय की!

🙏🚩 बधाई हो आपको! आपके विजय की! 🚩🙏

🌺 विजयादशमी : विजय के शाश्वत उद्घोष की 🌺

✨ आपका होना ही विजय है! ✨ You being is a victory! 🌟

🪔 विजयादशमी विजय है
तुम्हारे आज भी होने की,
सनातन के उस कालातीत स्वरूप की,
जो युगों से प्रवाहित है,
जो हर युग में पुनः जीवित है! 🚩

🔱 विजयादशमी विजय है
अपनी ‘शक्ति’ की सही पहचान की,
माँ दुर्गा के नौ रूपों में 🌺
उस शक्ति के विस्तार की! 🙏

🏹 विजयादशमी विजय थी
श्रीराम के संकल्पों की,
अधर्म पर धर्म की, ⚖️
असत्य पर सत्य की, ✨
अन्याय पर न्याय की! 🕉️

🛡️ और आज भी विजयादशमी विजय है
धर्म के संरक्षण की,
जन-जन की सुरक्षा की, 🤝
शास्त्रों के संवर्धन की, 📚
सत्य के संरक्षण की,
धर्म के अविरल प्रवाह की! 🌊

🚩 विजयादशमी विजय है
अपनी कालातीत संस्कृति से जुड़ाव की,
उस चेतना के जागरण की, 🔥
उस मानसिकता के पराभव की,
जो हमें ग़ुलाम बनाने चली थी,
जो हमारी अस्मिता मिटाने चली थी! 💪

🌍 विजयादशमी विजय है
हमारे पुनरुत्थान की, 🌅
विश्व में सनातन पहचान की, 🕉️
भारत के गौरव और उत्थान की, 🇮🇳
देश की अर्थव्यवस्था के उत्कर्ष की, 📈
हमारे संस्थानों की सुदृढ़ता की! 🏛️

💫 विजयादशमी विजय है
आपके जीवन में अटूट विश्वास की, ❤️
संघर्षों में शक्ति के आह्वान की, 🔱
विपत्तियों में संकल्पों के सम्मान की,
अपने भीतर सोई हुई
अजेय चेतना के जागरण की! 🌟

🕯️ विजयादशमी विजय है
करोड़ों बलिदानों की, 🙏
अनगिनत त्याग और तपस्याओं की,
उन अमर संकल्पों की, 🇮🇳
जिनसे सभ्यताएँ जीवित रहती हैं,
जिनसे राष्ट्रों की आत्मा जागृत रहती है! 🚩

✨ विजयादशमी विजय है— ✨
आपके अस्तित्व की, 🌺
आपकी अस्मिता की,
आपके आत्मसम्मान की, 💪
आपके सनातन स्वाभिमान की! 🚩

🙏 बधाई हो आपको! 🎉
आपके होने की विजय की,
आपके भीतर की शक्ति की, 🔱
आपके सत्य, आपके धर्म,
आपके संकल्प और आपके संघर्ष की! 🌟

🏹🚩 शुभ विजयादशमी! 🚩🏹

🌸 विजय सत्य की हो, विजय धर्म की हो,
🕉️ विजय मानवता की हो, विजय भारत की हो! 🇮🇳

🙏 जय श्रीराम! जय माँ दुर्गा! 🔱🚩

- amit kr pandey©

No comments:

Post a Comment

COMMENT

Featured post

मै कौन हुआ ?

मैं की खोज part  1  मै कौन हुआ ?  © amit kr pandey मै कौन हुआ ? मै कौन हुआ ?  है सवाल ये तेरा -मेरा। है सवाल ये कल का - आज क...